👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानू ने किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर शुक्रवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन चलाएंगे। किसानों ने सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट को दिया।
भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पवन हुण के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शुक्रवार को हापुड़ के कलैक्ट्रेट पर पहुंचे और किसान आयोग के गठन, किसानों के कर्ज माफ, गन्ने के बकाया का भुगतान, किसानों के कर्ज माफ आदि मांगों को लेकर धरना दिया। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854































