किसानों ने डीएम हापुड़ से भेंटकर मांगा गन्ना भुगतान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में सोमवार को हापुड़ जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और गन्ना सिंभावली मील व ब्रजनाथपुर दिवालिया घोषित होने के कारण किसानों का गन्ना भुगतान लटक गया है, जिसको लेकर किसान हित में उचित से उचित कार्रवाई कर, बैंकों के भुगतान से पहले किसानों का गन्ना भुगतान कराने की कार्यवाही अमल में लाई जाए, अन्यथा किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, किसानों के खसरा खतौनी में हिस्से खोलने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर ठीक कराने की कार्यवाही हो, तथा हापुड़ पश्चिमी सहकारी समिति के पूर्व सचिव को डिफाल्टर घोषित होते हुए दो लाख सत्तर हजार की वसूली 30 दिन में की जानी थी, लेकिन ए आर ने आज तक सचिव नहीं हटाया, तथा नहीं दूसरे सचिव की नियुक्ति की। दोषी को न्यायालय जाने का मौका जानबूझकर दिया जा रहा है, तथा महाशिवरात्रि से पूर्व सभी सड़के गड्ढा मुक्त कराई जाए। साथ में कटार सिंह, राजवीर भाटी, मोनू त्यागी, रवि भाटी ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, हेमसिंह प्रधान आदि।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























