
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड मंडी में गन्ना अधिकारी के दफ्तर पर किसानों ने धरना देकर ताला ठोक दिया।किसानों का कहना था कि वे गन्ना उसी शुगर मील को देंगे जो समय पर भुगतान करेगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में मंगलवार को गांव दस्तोई, कांवी,चमरी,कस्तला तथा महमूदपुर के सैकड़ो किसान गन्ना अधिकारी के दफ्तर पर पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया और दफ्तर पर ताले लगा दिए। किसानो ने बताया कि बृजनाथपुर शुगर मील की खराबी के कारण किसानो ने गन्ना अन्यत्र मील पर डाला था अब किसानो पर दबाब बनाया जा रहा है कि किसान अपना गन्ना बृजनाथपुर मील को दे,परन्तु किसान उसी मील को गन्ना देंगे जो समय से भुगतान करेगा।किसानो ने चेतावनी दी है कि वे बृजनाथपुर के गन्ना सेंटर नही चलने देगे।किसानो विरोध स्वरूप गन्ना दफ्तर पर ताला लगा दिया है।























