हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि के विवाद का समाधान ना होने पर 15 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने वाले चमरी निवासी किसान नूतन प्रकाश त्यागी का धरना अभी भी जारी है. नूतन प्रकाश त्यागी ने बताया कि दो दिन पूर्व एचपीडीए की वीसी अर्चना वर्मा ने उनसे मुलाकात की थी लेकिन विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है. उनका कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
नूतन का कहना है कि एचपीडीए ने उनकी जमीन का साल 2008 में आनंद विहार आवासीय योजना के लिए अधिग्रहण किया था जिसका कोई मुआवजा नहीं दिया गया और ना ही कोई समझौता हुआ है. नूतन का आरोप है कि प्राधिकरण ने किसान का नाम खतौनी से हटाकर अपना नाम दर्ज कर लिया है जबकि उसी जमीन की एवज़ में प्राधिकरण 19,000 वर्ग मीटर देने की मांग कर रहा है. इसके खिलाफ नूतन प्रकाश त्यागी ने एचपीडीए के दफ्तर के बाहर 15 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जो अभी भी जारी है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























