कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप










कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर के रहने वाले किसान परमेंद्र शर्मा पुत्र ओमवीर शर्मा का आरोप है कि उन्होंने अपने आलू के कट्टे बुलंदशहर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में रखें। कोल्ड स्टोरेज के संचालक ने उनकी अनुमति के बिना ही आलू को बेच दिया। ऐसे में वह ठगा महसूस कर रहे हैं जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। अपनी मांग के समर्थन में वह गुरुवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

परमिंदर शर्मा ने बताया कि उनके करीब 250 कट्टे कोल्ड स्टोरेज में रखे थे जिन्हें उनकी अनुमति के बिना बेच दिया गया। वहीं मुकेश कुमार ने बताया कि उनके आलू के 154 कट्टों को भी बिना अनुमति के बेच दिया गया। ऐसे में वह काफी परेशान हैं। किसान का करीब 16 लाख रुपए कोल्ड स्टोरेज मलिक पर बकाया है जिसे हड़पने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि बुलंदशहर के कोल्ड स्टोरेज मालिक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले में शिकायत देकर पीड़ित पक्ष ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867







  • Related Posts

    पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाल…

    Read more

    पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

    🔊 Listen to this पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अल्वी नगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

    पिलखुवा: कोतवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

    पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

    पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

    नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

    नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

    हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

    हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

    नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

    नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

    कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

    कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप
    error: Content is protected !!