👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाकियू कार्यकर्ताओं के पदाधिकारी ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर बहादुरगढ़ में धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में सात दुकानों में चोरी हुई लेकिन खुलासा नहीं हुआ। स्कूल में चोरी हुई खुलासा नहीं हुआ। खेतों में खड़े किसानों के ट्रैक्टर को सीज किया जा रहा है जबकि माफिया के ट्रैक्टर को पुलिस छोड़ रही है। ऐसे में किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि एक हफ्ते के भीतर यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ट्रैक्टर से वह एसपी को यात्रा करेंगे।
























