हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ में सड़कों पर निकला ट्रैक्टरों पर सवार किसानों का काफिला जब हापुड़ तहसील पर पहुंचा तौ पुलिस, प्रशासन ने किसानों को तो अंदर जाने दिया, परंतु ट्रैक्टरों को बाहर ही रोक दिया जिस पर किसान नेताओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
तहसील परिसर में धरना दे रहे किसानों को पुलिस, प्रशासन ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के ज्ञापन को प्रदेश व केंद्र सरकार को भेजा जाएंगा। पुलिस-प्रशासन ने किसानों को पीने के लिए बिसलरी का पानी उपलब्ध कराया।
भारतीय किसान यूनिया (टिकैत) की अगुवाई में किसानों ने तहसील परिस में धरना देकर प्रदर्शन किया और अग्निपथ योजना को युवाओं के जीवन में खिलवाड़ बताया। किसानों ने 12 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्ययान को दिया।
























