
किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिंभावली थाने में एक ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि सिंभावली शुगर मिल का प्रबंध संभाल रहे जिम्मेदार ने टेगिंग आदेश का उल्लंघन किया है। इसी के साथ उन्होंने थाने में नारेबाजी कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई और केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर बताया कि शुगर मिल ने पैसों की हेरा-फेरी की है जिसकी जांच होनी चाहिए।
सिंभावली शुगर मिल से जुड़ी बृजनाथपुर, सिंभावली और चिलवरिया मिल पर पिछले पेराई सत्र से जुड़ा करीब 300 करोड़ का गन्ना भुगतान और उसका ब्याज अभी बकाया चल रहा है। किसानों ने गन्ना भुगतान व ब्याज की मांग की है। इस दौरान दिनेश त्यागी, शंभू चौधरी, गुलफाम मेवाती, नौशाद चौधरी आदि ने धरना दिया।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























