हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव वझीलपुर में नंगलामल शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को किसानों ने उस ससमय हगांमा किया जब गन्ने की पुलियों को हरी पत्ती से बंधी हुई देख कर क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने दी प्रतिशत गन्ने की मांग की। हुआ यह था कि गन्ने में कीड़ा लग जाने से गन्ने की पत्तियां सूख कर बेकार हो गई। गांव बझीलपुर, ददायरा, श्यामपुर, खड़खड़ी, असरा मरादपुर के किसान मंगलवार को गन्ने की पुलियां हरी पत्ती से बांधकर गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय गन्ना केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने इस पर दो प्रतिशत अतिरिक्त गन्ने की मांग की जिससे किसान भड़क गए और तौल बंद कर दी गई। सूचना पर मिल के केन मैनेजर धीरज त्यागी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर पुनः तौल शुरू कराई।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























