👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ हल्ला बोलते हुए तहसील का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया. हंगामा की सूचना पाकर गढ़ एसडीएम, एसडीओ, गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया.
सोमवार को गढ़ तहसील के आसपास के गांव के किसान इकट्ठा होकर गढ़ तहसील पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. गुस्साए किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर गढ़ के एसडीएम, बिजली विभाग के एसडीओ, गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और नाराज किसानों को किसी तरह शांत कराया और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया.




























