
पीएम किसान सम्मान निधि से किसान हुए लाभान्वित
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के तहत 6 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को
20,500 करोड़ रूपये की
सम्मान राशि के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण हापुड जिले के किसानों ने देखा। कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 11:00 बजे से किया गया एवं 200 से भी अधिक किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर विधायक विजयपाल आढ़ती,धौलाना के विधायक धर्मेश तोमर, श्रीमती रेखा नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष, हापुड़, नरेश तोमर जिला अध्यक्ष, भाजपा,अमित सिंघल, जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, ग्राम प्रधानों सहित गणमान्य अतिथि गणों ने प्रतिभाग किया। साथ ही इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण श्री हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, श्री योगेंद्र कुमार, उप निदेशक, कृषि विभाग, श्री गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी, हापुड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गणों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालक कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं पीएम किसान निधि से संबंधित लाभान्वितो से विस्तार से चर्चा की एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रही हाईटेक नर्सरी का भ्रमण किया गया। वर्तमान में हाईटेक नर्सरी में फूलों की लगभग 200 000 पौध उत्पादन की सराहना भी की। हाईटेक नर्सरी के प्रभारी डॉ वीरेंद्र गंगवार ने बताया कि लगभग 15 दिन बाद फूलों की खेती करने वाले कृषक, कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर पौध प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालन में डॉ आशीष त्यागी, डॉ नीलम कुमारी डॉ पी के मडके आदि का विशेष योगदान रहा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























