
आलू में मंदी से किसान परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आलू के भावों में चल रही मंदी से किसान सकते में है और आलू उत्पादक को भारीनुकसान उठाना पड़ रहा है। बताते हैं कि जनपद के शीत गृहों में अभी भी 60-70 प्रतिशत आलू का स्टाक, शेष है जिससे अगले दो माह में बेचकर कोल्ड स्टोर खाली करना है। हापुड़ में एक दम बेस्ट क्वालिट चिप्सोना आलू 600 रुपए प्रति कट्टा (50 किलो) तथा अन्य क्वालिटी का कट्टा 400-450 रुपए बोला गया।
हापुड़ सहित आलू उत्पादन वाले जनपद मेरठ, बुलंदशहर, आगरा, फर्रुखाबाद, हाथरस, सम्भल आदि में आलू की रिकार्ड पैदावार हुई है, जो कोल्ड स्टोरों में भंडारण किया गया। आलू में मंदी का प्रमुख कारण नेपाल-पाकिस्तान को आलू का निर्यात न होना है। आलू में मंदी के कारण ही आलू उत्पाद बनाने में लिप्त औद्योगिक इकाईयों की मांग भी कमजोर है।
मेरठ मंडल में 106 शीत गृह है जिनमें 5 लाख मीट्रिक टन आलू का भंडारण हुआ है। सूबे के अन्य मंडलों से भारी भंडारण की खबरें है। सूत्र बताते हैं कि कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी कमजोर है और अभी तक 25-30 प्रतिशत आलू की निकासी हो पाई है अक्टूबर माह तक शीतगृह खाली करना होता है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























