
50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):बंद गोभी के किसान बेहद चिंतित हैं। बंद गोभी की एनसीआर की सबसे बड़ी थोक मंडी जिले के हाफिजपुर में बंद गोभी 50 पैसे किलो में बिक रही है। ऐसे में किसान का गोभी की पैदावार पर औसतन खर्च ही ₹16 रुपए किलो से ज्यादा आ रहा है। वहीं काटने और पैकिंग का खर्च ₹2 किलो आ रहा है। जबकि जनपद में ग्राहकों को फुटकर में गोभी ₹20 किलो और आलू ₹15 किलो मिल रहा है। इतने कम गोभी के दामों से किसान बेहद चिंतित है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है जिसने फसल को सींचने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन उसे उचित पैसा नहीं मिल रहा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























