पीडब्लूडी में भ्रष्टाचार पर किसानों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की अगुवाई में सोमवार को किसानों ने पीडब्लूडी के दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान शहरी व ग्राणीण इलाकों मे जर्जर सड़कों की खस्ता हाल हुई सड़कों को तुरंत निर्माण की मांग कर रहे थे। किसान नेताओं का आरोप था कि सड़कों के निर्माण व मरम्मत में पीडब्लूडी इंजीनियरों ने भ्रष्टाचार किया है और सरकारी पैसे को खा गए है।
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में ग्राम प्रधान पवन हुण की अगुवाई में ग्राम प्रधान संजीव, मनोज, दीपक, बबलू, लीले सिंह, राजपाल सिंह व सुंदर कुमार आर्य, राजेंद्र गुर्जर सहित सैकड़ों किसान पीडब्लूडी दफ्तर पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों सड़कें खस्ता हाल हो गई। गन्ना सीजन है। सड़कों से टायर पिंचर हो रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों की मरम्मत को दिए गए धन को नहीं लगाया गया है। सड़क निर्माण व मरम्मत दिखा कर इंजीनियर पैसा खा गए है, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है, सरकार के पैसे का तो हिसाब देना ही होगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग परी होने तक धरना जारी रहेगा।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

































