हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़को को गड्ढा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु ने शुक्रवार को पीडब्लूडी दफ्तर पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष पवन हुण, राजेंद्र गुर्जर, सुनील सिसौदिया, राजेंद्र प्रधान, रवीद्र सिंह, असगर, हसीन, देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान शुक्रवार को पीडब्लूडी दफ्तर पर पहुंचे और धरना दिया।
किसानों की मुख्य मांग है कि सिम्भावली थाने से नवादा तक, टैगोर स्कूल से मुबारिकपुर तक, श्यामपुर से सलारपुर तक, दत्तियाना से आगापुर तक, नवादा पुल से बुकलाना तक, हरोड़ा मोड़ से हाजीपुर तक सहित जनपद की दस सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। धरने की अध्यक्षता मौ. इस्लाम ने की। संचालन जितेंद्र नागर व दीपक अस्थाना ने किया। जिलाध्यक्ष पवन हुण ने धरने पर किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत बहुत खराब है और ग्रामीण परेशान है किसानों ने एक पखवाड़ा में चिन्हित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।





























