
हापुड़ कलेक्ट्रेट पर किसानों का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया जाता है तो भविष्य की रणनीति पर किसान विचार विमर्श करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में सोमवार को जनपद के गांवों से किसान कलेक्ट्रैट पहुंचे और गन्ना भुगतान फर्द नकल आदि दस्तावेजों में त्रुटियों को दूर करने की मांग को लेकर धरना दिया। किसान नेता ने बताया कि सिंभावली बृजनाथपुर तथा मोदीनगर शुगर मिल किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है जिस कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। तहसील के किसान को जारी होने वाले दस्तावेजों में अशुद्धियां भी किसान के लिए जी का जंजाल बनी है। उन्होंने किसान समस्याओं के निदान की मांग की है। किसानों की मांग पूरी न होने पर आगामी रणनीति पर निर्णय जाएगा। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























