
मेरठ जा रहे किसान व आसपा नेता हाउस अरेस्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र स्थित कपसाड़ गांव में एक पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हापुड़ के भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के संस्थापक हरीश हुण, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना व आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश सचिव सुशील आजाद को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बीकेयू (लोकहित) के संस्थापक हरीश हूण ने बताया कि उनका उद्देश्य पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनना व उन्हें न्याय का भरोसा दिलाना और संगठन की ओर से समर्थन करना था। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका व्यक्त हुए यह कार्रवाई की है।
बीकेयू (लोकहित) ने इस कार्रवाई को किसानों, मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि हाउस अरेस्ट तत्काल समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






























