👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन टिकैत जनपद हापुड़ की अगुवाई में मंगलवार को हापुड़ मे हजारों किसानों ने कलैक्ट्रेट जा घेरी। किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। धरना स्थल पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर चुनावी वायदे से मुकरने का आरोप लगाया।
संगठन के आह्वान पर मंगलवार को हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से कलैक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। धरना स्थल पर किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान बिजली मुफ्त देने तथा किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था, परंतु अब सरकार किसानों के साथ धोखा दे रही है।
किसानों ने गन्ने के बकाया का अविलम्ब भुगतान नलकूप पर मीटर न लगाने, मवेशों में लम्पी रोग पर नियंत्रण हेतु कारगर कदम उठाने की मांग की है।


























