हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काँग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शोएब चौधरी ने मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर में किसानों का सम्मान एक समारोह में किया।
जनपद हापुड़ गढ़ विधानसभा के ग्राम दौताई में काँग्रेस प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब चौधरी ने एक समारोह में किसान नेताओं का शाल व फूल मालाओं के साथ सम्मान
किया।
काँग्रेस नेता डॉक्टर शोएब ने किसानों की तारीफ़ करते हुए कहा किसानों ने अपने सम्मान की लड़ाई लड़ी देश की लड़ाई लड़ी काले कानून की थी जिसे किसानो ने 700 शहादतें देकर जीता
काले कानून तो वापस हो गए। एमएसपी पर भी जल्द कानून बनाना चाहिए। काँग्रेस नेता डॉक्टर शोएब ने आगे बीजेपी पर हमला बोला और कहा जो सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादें किसानों से किये वो सरकार में आने के बाद कुछ पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गयी। आने वाले 2022 के विधानसभा में जनता इसका जवाब जरूर देगी।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा ये किसानों के साथ देश की जीत है
सरकार जल्द एमएसपी पर भी गारंटी दें।इस मौके पर सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसान यूनियन के जिला महासचिव दिनेश त्यागी , युवा जिलाध्यक्ष जीते चौहान बबली त्यागी , परवेज , मुबारक खां, शब्बू , माजिद चौधरी ,इस्तेखार इरशाद , काँग्रेस वरिष्ठ नेता राजकुमार जोहरी , मुकेश कौशिक, राकेश मोहन शर्मा, क़ादिर चौधरी , राहत चौधरी मौजूद रहे।



























