
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के बैनर तले कुछ किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए घर, प्रभावित फसल के मुआवजा की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। डीएम द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब जिला अध्यक्ष अब्दुल क़य्यूम जिला गाजियाबाद युवा जिला अध्यक्ष शमशाद इदरीसी और जिला हरदोई जिला प्रभारी आशीष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद इरशाद अहमद और कदीर अहमद जिला सचिव और युवा जिला अध्यक्ष बिलाल मेरठ मंडल अध्यक्ष साजिद मेरठ मंडल मंत्री अशरफ मेरठ जिला अध्यक्ष रिजवान महिला जिला अध्यक्ष अनीता जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डॉक्टर सोनू पाल सिंह और बाकी तामम किसान कार्य कर्ता मौजूद रहे।






















