हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए और जमकर हंगामा किया। किसान नेताओं का कहना है कि पुलिस ने तहसील चौराहे के पास किसान की बाइक को रोक लिया और उसका चालान कर दिया जबकि जिस बाइक पर किसान सवार था उसका चालान होने के स्थान पर मिलते-जुलते नंबर की बाइक के चालान का मैसेज आया। ऐसे में किसान की बाइक कहां गई यह अभी सवाल बना हुआ है। वहीं किसान की एक बाइक कचहरी के पास से चोरी हो गई जिससे किसान परेशान हैं। इन दोनों मामलों को लेकर किसान नेताओं ने हापुड़ कोतवाली पर धरना दिया और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि भाकियू (अराजनैतिक) के नेता और श्यामनगर निवासी राजवीर सिंह भाटी का बेटा हिमांशु 21 अगस्त को किसी कार्य से हापुड़ आया था जहां तहसील चौराहे के पास पुलिस ने उसकी बाइक को रोक लिया। किसान का कहना है कि उसकी बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। जैसे ही हिमांशु घर पहुंचा तो मोबाइल पर 6,500 रुपए के चालान का मैसेज आया लेकिन जिस बाइक के चालान का मैसेज आया वह हिमांशु की बाइक से मिलता जुलता नंबर था। ऐसे में किसान की बाइक कहां गई यह सवाल बना हुआ है।
वहीं दूसरा मामला गुरुवार का है जब राजवीर सिंह भाटी अपनी दूसरी बाइक से हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित कचहरी पहुंचे जहां उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की। वापस लौटने पर बाइक गायब थी। ऐसे में किसान नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कोतवाली परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन हूण, मोनिका तेवतिया, रवि भाटी, सियानन्द त्यागी, बबली गुर्जर, सुरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
🔊 Listen to this
Read more
























