👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसान नेताओं ने सोमवार को हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन हापुड़ एडीएम श्रद्धा शाडिल्यायन को सौंपा। भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल, बृजनाथपुर शुगर मिल ने किसानों का बकाया का भुगतान नहीं किया है जबकि नया सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में दिनेश खेड़ा ने शुगर मिलों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं एक और मुद्दा इस दौरान गरमाया।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मांग की कि उनके बकाए का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। यदि बकाए का भुगतान नहीं हुआ तो वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे। करोड़ों के भुगतान के लिए एक लिखित समझौता भी हुआ था जिसका शुगर मिल ने पालन नहीं किया।





























