👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में हापुड़ जनपद से बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर मेरठ कमिश्नरी पार्क पहुंचे और किसान महापंचायत में शामिल हुए। इस दौरान टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर किसान नेताओं ने जिला प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि यदि टिकैत परिवार को खरोच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान नेता इकट्ठा हुए जिन्होंने किसान हित के मुद्दे भी उठाए। हापुड़ से बड़ी संख्या में किसान मेरठ पहुंचे और किसान महापंचायत में शामिल हुए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























