
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर पैर फिसलने से गिरे 68 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह निवासी गांव श्यामपुर की गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी के नीचे आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव निवासी ओमवीर सिंह रविवार को भैंसा-बुग्गी में गन्ने लाद कर अपने खेत में गांव मलकपुर स्थित गन्ना सेंटर पर डालने जा रहे थे। सेंटर पर पहुंचने पर उनका पैर फिसल गया और वह बुग्गी से नीचे गिर गए। उसके बाद बग्गी के पहिए के नीचे दब गए। हादसा देखकर सेंटर पर कार्य कर्मचारी व किसान एकत्र हुए और किसी तरह पीड़ित किसान को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया और मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में ब्रजघाट में अंतिम संस्कार किया गया।
ST. ASFEE INTERNATIONAL SCHOOL wishes you Happy Holi





























