👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में खेतों पर खाद डालने के दौरान किसान को सांप ने डंस लिया। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
गांव बक्सर निवासी रहीसुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसका दूसरे नंबर का बेटा 32 वर्षीय महबूब बुधवार की दोपहर खेतों पर फसल में खाद डालने के लिए गया था। उस दौरान सांप ने उसे डंस लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन मेरठ में उसने दम तोड़ दिया।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























