धान का भुगतान न होने पर किसान ने मांगी इच्छा मृत्यु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव श्यामनगर के एक किसान देवेंद्र भाटी को चार माह बाद भी धान का भुगतान न मिलने से परेशान किसान ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।
किसान देवेंद्र भाटी शुक्रवार को अन्य किसान राजवीर भाटी, मोनू त्यागी, राधेलाल, यशवीर चौधरी व रामपाल सिंह आदि कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया। किसानों ने बताया कि चार माह पहले किसान देवेंद्र भाटी ने अपना धान एक आढ़ती को 5 लाख 22 हजार 280 रुपए का बेचा था। व्यापारी द्वारा दिए गए चैक का भुगतान नहीं हुआ है, किसान धान के भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसान परिवार के समक्ष खर्च का संकट पैदा हो गया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























