हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक गांधी गंज ब्रांच हापुड़ से फर्जी पेपर पर एक करोड़ रुपए के ऋण लेने के आरोपी बसुंधरा गाजियाबाद के आरोपी सलेख चंद त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इससे पूर्व एक अन्य आरोपी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि ठगी का यह मामला करीब एक दशक पुराना है।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*
























