हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला चमरी में हरियाणा पुलिस ने एक मकान में दबिश दी और मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि एक 20 वर्षीय युवती के साथ चमरी के मकान में उसके साथ बलात्कार हुआ है। मामला हरियाणा से जुड़ा है जिसके चलते हरियाणा के बल्लभगढ़ की पुलिस गुरुवार को हापुड़ के मोहल्ला चमरी पहुंची और जांच शुरू की।
बल्लभगढ़ से आए एसीपी ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति ने शादी का झांसा दिया और रेप किया। बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि युवक ने मोहल्ला चमरी में खाली पड़े मकान को किराए पर ले लिया जहां सात दिनों तक उसने युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद पीड़िता ने बल्लभगढ़ पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने हापुड़ के चमरी में दबिश देकर मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























