महाविद्यालय के प्रवक्ता के रिटायर्ड पर विदाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड़ से सेवानिवृत्त हुए डा.रविंद्रपाल शास्त्री को शनिवार को आयोजित एक समारोह में विदाई दी गई और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही उसके सेवा काल के कार्यों को याद किया गया। समारोह में महाविद्यालय के उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस मौके पर डा.प्रेमपाल शास्त्री, प्राचार्य, विजेंद्र सिंह प्रधान, वीरेंद्र प्रधान पूठ, सत्यम चौधरी आदि उपस्थित थे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























