👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के क्लैक्टर गंज में स्थित कम्पोजिट कस्तूरबा विद्यालय की बेसिक शिक्षा विभाग की हेड उस्मान फातिमा शुक्रवार को रिटायर्ड हो गई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ फातिमा को विदा किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने जमकर डांस किया और उस्मान फातिमा के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को सराहा। फूल माला पहनाकर स्कूल की बेसिक शिक्षा विभाग की हेड उस्मान का स्वागत किया गया जहां केक काटकर सेवानिवृत्ति समारोह मनाया गया। उस्मान को उपहार देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने ढोल पर जमकर डांस किया और छात्रों ने रिटायर्ड शिक्षिका के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर अर्चना गुप्ता, सतेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, नीतू नारंग, डीएलएड प्रशिक्षु, आदि उपस्थित रहे।





























