👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में सीनियर छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह को आशीर्वाद यज्ञ के साथ बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। यज्ञ के पश्चात जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बारहवीं कक्षा के छात्रों को उनके शैक्षणिक व विद्यालय में अन्य योगदान के लिए मिस्टर डी. ए. वी. दक्ष कश्यप तथा मिस डी ए. वी. जिज्ञासा त्यागी का चयन कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विनीत त्यागी के द्वारा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएँ दीं गई।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























