👁 0 views Views
महिला कांस्टेबलों द्वारा बनाई गई रंगोली के आंगुतक बने प्रशंसक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मानव के अंदर छिपी प्रतिभा मौका पाते ही अंकुरित हो उठती है। ऐसा ही देखने को मिला थाना सिम्भावली में, जहां तैना महिला कांस्टेबल स्वयं को रोक नहीं सकी और दीपावली के पावन पर्व पर थाना परिसर में रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा का तो परिचय दिया ही, साथ ही रंगोली के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि विश्व में भारतीय व सनातन संस्कृति ही श्रेष्ठ है।
थाना सिम्भावली में तैनात महिला कांस्टेबल नेहा, ज्योति, गीता चौहान, जूली द्वारा परिसर में बनाई गई रंगोली की आगुंतकों ने खूब प्रशंसा कर महिला कांस्टेबलों का उत्साहवर्धन किया।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500
































