VIDEO: मकान की छत गिरने से मलबे में दबा परिवार, बाल-बाल बचा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हुई जोरदार बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में मकान की दीवार तो कहीं मकान की छत गिर रही है। पिलखुवा में भी दो गांव के तीन मकानों की छत अचानक नीचे आ गिरी। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई।
बता दें कि पिलखुवा के गांव शाहपुर पगोता में बंटी अपनी पत्नी रश्मि और चार साल की बेटी निकिता के साथ घर में रहता है। बंटी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जहां सोमवार की रात परिवार घर में सोया हुआ था। इसी बीच मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे में बंटी उसकी पत्नी और बेटी तीनों मलबे की चपेट में आ गए और घायल हो गए। मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने किसी तरह तीनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। रश्मि और निकिता मामूली रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही पिलखुवा के गांव आलमपुर में मंसूर और विनोद के मकान की छत गिर गई जहां मलबे की चपेट में आकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने आर्थिक मदद की मांग की है।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!