हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक ही नंबर के दो वाहनों के सड़क पर दौड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है और अन्य वाहन स्वामी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस को विशांत शर्मा ने एक तहरीर दी है। हरिद्वार के रुड़की निवासी विशांत की तहरीर के अनुसार वह गुलावठी टोल पर खड़े थे वहीं उन्होंने एक और ट्रक देखा जिस पर उनके वाहन की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पीछा करने पर उन्होंने पाया कि फर्जी नंबर प्लेट लगा वाहन हापुड़ में सीमेंट उतार रहा है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अन्य वाहन चालक से कई सवाल किए और मामले में एक तहरीर हापुड़ कोतवाली पुलिस को दी। विशान्त ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। विशांत शर्मा का आरोप है कि दूसरा वाहन उनके वाहन को जारी की गई नंबर प्लेट इस्तेमाल कर रहा है और सड़कों पर दौड़ रहा है। रात के समय सीमेंट सप्लाई करता है। किसी तरह की अनहोनी होने पर विशांत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विशांत ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। विशांत का कहना है कि उन्होंने सारे कागजात पुलिस को सौंप दिए हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























