हापुड़ में नकली सोने के जेवर का कारोबार पनपा












हापुड़ में नकली सोने के जेवर का कारोबार पनपा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप विवाह सीजन में हापुड़ के बाजार से सोने के जेवरात खरीदने की सोच रहे है, तो सतर्कता बरतनी जरुरी है, क्योंकि असली सोने के जेवर की आड़ में नकली जेवर का धंधा करने वालों ने भी अपनी दुकानें सजा ली है और दलाल भी सक्रिय हो उठे है। नकली सोने के जेवर करने वालों के ठिकानों पर अन्य प्रांतों की पुलिस कई बार पहुंच चुकी है।

सोने के नकली जेवर पीतल व तांबे पर सोने की पर्त अथवा सोने का पानी चढ़ा कर बनाए जाते है। भारत का शायद ही कोई ऐसा राज्य बचा हो, जहां हापुड़ में तैयार ये जेवर सप्लाई न किए जाते हो। कभी-कभी जाल साज तो हाल मार्क लगा देते है।

क्या होती है हालमार्किंगः

केंद्र सरकार ने जनवरी-2025 से सभी जेवरों पर हालमार्किंग को अनिवार्य किया है। सोने की शुद्धता को सत्यापित करने की प्रक्रिया को हालमार्किग कहा जाता है। बीआईएस ने 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट से बने आभूषणों औ कलाकृतियों पर हालमार्किंग को अनिवार्य किया हुआ है। सरकार ने यह कदम सोने की खरीदारी सुरक्षित बनाने और ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने और ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए उठाया गया है। यदि खरीदारी करते वक्त ग्राहकों को जेवर पर बीआईएस हालमार्किंग न दिखे तो आप ज्वैलर्स से भी इसे दिखाने के लिए भी कह सकते है।

बता दें कि बिना हालमार्किंग के सोने के जेवर बेचना जुर्म की श्रेणी में आता है। असली सोने के जेवर के नाम पर नकली जेवर का काम करने वाले अनेक कारोबारी इस कार्य को अंजाम दे रहे है। भारतीय मानक ब्यूरो को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

बच्चों को कैलक्यूलेटर से भी तेज कैलकुलेशन के लिए ABACUS व VEDIC MATHS सिखायें। कॉल करें: 9219237480











  • Related Posts

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    🔊 Listen to this पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर…

    Read more

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    🔊 Listen to this आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती कीहापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड के औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा में आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसो.) व डीआईए (धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसो.) के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार
    error: Content is protected !!