उर्वरक के नकली पैकिंग व रेपर बरामद, गृह स्वामी व किरायेदार पर मुकद्दमा












उर्वरक के नकली पैकिंग व रेपर बरामद, गृह स्वामी व किरायेदार पर मुकद्दमा

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): नामचीन कम्पनियों के पैकिंग व रेपर का निर्माण करने तथा व्यापार करने के आरोप में न्यू कासिमपुरा के मकान मालिक धर्मेन्द्र व उसके किराएदार अशोक गोयल के विरुद्ध कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और तीन कमरों को सीज कर दिया हैं।

बता दें कि जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे के आदेश पर सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने हापुड़ के न्यू कासिमपुर में स्थित एक मकान में छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान नामचीन कंपनी के उर्वरक के खाली पैकेट टीम को बरामद हुए। इसके बाद टीम ने जब मौके पर मौजूद लोगों से खाली बैग्स के बारे में जरूरी जानकारी हासिल की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है।

मामला सोमवार का है जब जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार तथा नायब तहसीलदार हापुड़ पुलिसबल के साथ न्यू कसमपुरा स्थित एक मुकाम में पहुंचे और छापामार कार्रवाई की जहां से टीम ने एफएमसी, इफको आदि कंपनियों के खाली बैग बरामद किए। संभावना जताई जा रही है कि यहां पर उर्वरक कीटनाशक का डुप्लीकेट माल बनाकर नामी कंपनियों के बैग में भरकर बेचा जाता है। टीम विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है कि इनकी सप्लाई कहां-कहां होती है?

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!