हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कुछ शरारती तत्वों ने गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया है जिसके बाद विधायक ने शिकायत पुलिस को सौंपी है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आईडी बनाए जाने वालों की धरपकड़ की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल टीम का गठन हुआ है।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया फिलहाल दिल्ली के एमसीडी चुनाव में जनसंपर्क कर रही हैं। ऐसे में किसी ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया है और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। मामले की जानकारी विधायक को मिली तो उन्होंने लोगों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि यह शरारती तत्व लोगों को फर्जी आईडी बनाकर रिक्वेस्ट भेजते हैं और मदद के नाम पर मैसेंजर के जरिए पैसे की डिमांड करते हैं। फिलहाल साइबर सेल का गठन हो चुका है जो शरारती तत्वों की धरपकड़ में जुट गई है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























