हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी ने सजा से बचने के लिए अपनी मौत का षड्यंत्र रच फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर पेश कराया. पुलिस को शक होने हुआ तो मामले की जांच हुई और झूठ का पर्दाफाश हो गया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूनाथ, ग्राम सिखेड़ा निवासी जमानती इस्तेकार व अहमद तथा ककराला ग्राम प्रधान यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल मामला थाना धौलाना से जुड़ा है जहां गौतमबुद्धनगर के गांव ककराला खवासपुर निवासी बाबूनाथ के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला न्यायालय में विचारधीन है. साल 2017 से न्यायालय में आरोपित पेश नहीं हो रहा था जिसका एनबीडबलयू वारंट भी जारी किए गया. इसी बीच बाबूनाथ ने ककराला के ग्राम प्रधान यामीन की ओर से जारी बाबूनाथ की मृत्यु प्रमाण पत्र को न्यायालय में दिया जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसने मामले की जांच शुरू की और पता लगा कि बाबूनाथ ने अपने हाथ पर उसके मृतक भाई रमेश का नाम गुदवा लिया और प्रधान को झांसे में लेकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया. इसके बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बाबूनाथ पहले से ही जेल में है और जमानती इस्तकार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























