हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में कृषि विभाग बुलंदशहर के अधिकारियों ने छापा मारकर 26 बोरे नकली डीएपी के बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह नकली डीएपी हापुड़ से सप्लाई किया गया था।
मामला शुक्रवार का है जब दोपहर को बुलंदशहर के जिला कृषि अधिकारी ने जहांगीराबाद में एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान नकली डीएपी के 26 बोरे बरामद किए गए जिसके सैंपल लेकर जिला कृषि अधिकारी बुलंदशहर ने जांच को भेज दिए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए दुकानदार का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। विभाग ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया की जांच में सामने आया कि यह नकली डीएपी हापुड़ से सप्लाई किया गया था। विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किसान ने शिकायत की थी कि जहांगीराबाद की एक दुकान से उसने डीएपी खाद खरीदा था जिसके नकली होने की आशंका किसान ने व्यक्त की जिसकी शिकायत पर विभाग ने छापामार कार्रवाई की और पूछताछ में पता चला कि यह नकली डीएपी खाद हापुड़ और अलीगढ़ से सप्लाई की गई थी।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























