
धौलाना में गैस एजेंसी पर लूट का असफल प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के अंतर्गत कपूर रोड पर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर शनिवार की रात को बदमाशों ने चौकीदार को डरा धमका कर लूटपाट का असफल प्रयास किया, जब बदमाशों को नकदी व अन्य सामान नहीं मिला तो बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर उड़न छू हो गए।
पुलिस ने बताया कि थाना धौलाना के अंतर्गत इंडियन गैस एजेंसी पर चार बदमाश छत के रास्ते आ धमके। बदमाशों की आहट पाकर चौकीदार जाग गए। जब बदमाशों को नकदी व अन्य सामान नहीं मिला तो वह सीसीटीवी कैमरे से डीवीआर निकाल कर ले गए। पुलिस ने बदमाशों की धर पकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इस सिलसिले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















