👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली में हर्ष फायरिंग का शिकार हुए एक युवक की आंख की रोशनी चली गई जिसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
आपको बता दें कि गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पूठी निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उनका बेटा तरुण बारात में शामिल होकर गांव बंगोली आया हुआ था. इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी और एक छर्रा जाकर तरुण की आंख में लगा. इसके बाद तरुण को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों का कहना है कि उसकी आंख की रोशनी जा चुकी है. पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922





























