लापता महिला के घर चस्पा किया रंगदारी का पर्चा, चार टीमें गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र से एक हफ्ते पहले लापता हुई महिला की बरामदगी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चार टीमें गठित की है। वहीं आपको बता दें कि सोमवार की सुबह लापता विवाहिता के घर पर रंगदारी का पर्चा किसी ने चस्पा कर दिया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पर्चा हटाकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विष्ट का कहना है कि लापता विवाहित महिला के घर के बाहर दीवार पर एक पर्चा चस्पा मिला है लेकिन उस पर्चे में तिथि गलत है जिसकी जांच की जा रही है।
27 नवंबर 2023 को धौलाना क्षेत्र निवासी बिलकिस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। एक हफ्ता बीतने के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि तीन दिन पहले लापता महिला के साथ एक व्यक्ति की अश्लील वीडियो वायरल हुई थी। आपको बता दें कि मंगलवार को पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लापता महिला की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई है जो की जांच कर रही हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























