हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ होकर मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला गंगा एक्सप्रेस वे जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल ब्रजघाट पर विशेष आकर्षण केंद्र होगा। ब्रजघाट पर विशेष आकर्षक केंद्र होगा। ब्रजघाट गंगा नदी पर एक कि.मी. लम्बा पुल बनेगा, जो आठ लेन का होगा। गंगा नदी पर बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे का एक कि.मी. लम्बा यह पुल ही यत्रियों को रोमांच से भर देगा। अन्तर्राष्ट्रीय मानको पर बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे पुरी तरह हरे-भरे होंगे। गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण का जिम्मा संभाले एलएंड टी कम्पनी के प्रशासनिक अधिकारी नारायण गुप्ता ने बताया कि एक्सप्रेसवे ऊंचाई सड़क से करीब 15 फुट ऊची रहेगी । निर्माण के लिए आवश्यक प्रकियाएं शुरू कर दी गई है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























