हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार मे कृषि और सम्बंधित उप विभागों की शुक्रवार को समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने सोलर पम्प, प्राकृतिक कृषि, नमामि गंगे, बीज वितरण लक्ष्य, मिट्टी परीक्षण, उर्वरक वितरण, फसल बीमा, पोली हाउस, सरकारी और निजी नर्सरी तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा सोलर पम्प से तहत लाभार्थी को समय से उपकरण प्राप्त हो इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को अधिक से अधिक बीमा करने के लिया प्रेरित किया जाये जिससे वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके । जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद मे सरकारी नर्सरी ना होने की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी से धौलाना में उपजिलाधिकारी से मिलकर जमीन प्राप्त करने की निर्देश दिए। जनपद से कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ब्लॉक मे एक एफपीओ बनाने का लक्ष्य बनाने के निर्देश दिया। जिससे किसानो की आय दोगुनी होने पर बल मिले। इसके अलावा उन्होने किसानो से जैविक खेती का क्षेत्रफल बढाने के लिय जागरूक करने के निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





























