
तारों में धमाके होने से लोगों में हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा के पास स्थित सिद्धार्थ होटल के समीप रविवार को अचानक तारों में तेज धमाके हुए। धमाके के दौरान तारों से चिंगारी निकलने लगी। नीचे खड़े लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। क्षेत्र वासियों ने बताया कि यही हालात बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से तारों में धमाके हो रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने को कोई तैयार नहीं है। विद्युत विभाग तुरंत तारों को दुरुस्त करें और बढ़िया गुणवत्ता के तारों को बिछाया जाए।
हापुड़ में तारों में निकली चिंगारी के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसदौरान तारों में धमाका हुआ। इस दौरान आसपास लोग खड़े थे जो तुरंत तितर-बितर हो गए। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। कुछ देर बाद लोगों ने विद्युत कर्मियों को मामले से अवगत कराया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























