हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री राम सेना संगठन हापुड़ की एक बैठक जिला अध्यक्ष निखिल शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और जिला युवा अध्यक्ष रजत शर्मा द्वारा 18 युवाओं को नियुक्ति दी गई। वहीं मोहल्ला केशव नगर में टूटी पुलिया को ठीक कराने के नगर पालिका के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत का संगठन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निखिल शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष पंडित रजत शर्मा, जिला महासचिव निखिल शर्मा, युवा महासचिव विशाल शर्मा, जिला प्रभारी शिवम शर्मा, जिला युवा प्रभारी अभी कौशिक, जिला कोष अध्यक्ष विवेक गोयल, जिला महामन्त्री विकल्प शर्मा, जिला युवा मंत्री ध्रुव कैंसल, जिला युवा मंत्री प्रीतम शर्मा, जिला युवा सदस्य हिमांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l


हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891

























