राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत संगठन का विस्तार
हापुड़,सीमन/सिंभावली (ehapurnews.com) : हापुड़ के सिंभावली हनुमान मंदिर रेलवे रोड पर एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा अनुज चौधरी निवासी दरियापुर जनपद हापुड़ को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।प्रदेश महासचिव सिंटू शर्मा ने बताया श्रद्धा कांड में वह हापुड़ जिलाधिकारी मेधा रूपम व गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम प्रह्लाद सिंह को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष हापुड़ अनुज चौधरी, प्रदेश महासचिव सिंटू शर्मा, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, गाजियाबाद युवा जिलाध्यक्ष सोनू कुमार, जिला महासचिव हापुड़ सौरभ चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिन्नी तोमर ढौलपुर आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041

































