
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हापुड से खाली पड़े प्लाट के स्वामी को नोटिस भिजवाकर बाउंड्रीवाल करवाने को ज्ञापन दिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): न्यू शिवपुरी की पाश कॉलोनी के वार्ड 35 मे शिवा पब्लिक स्कूल से गर्ग हैंडलूम फैक्ट्री को जाने वाली सड़क पर मकान नम्बर 1659,1660 के सामने एक प्लाट गत 50 वर्षो से खाली पडा है। प्लाट स्वामी न तो प्लाट पर निर्माण कराता है और न ही उसे बेचता है उसका खामियाजा मौहल्ले वालो को भुगताना पड़ रहा है प्लाट कूडे घर मे तब्दील हो रहा है, आवारा कुत्ते, बन्दर प्लाट मे बैठे रहते हैं जिसकारण नागरिको का मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है कुत्ते तथा बन्दर कई लोगो को काट चुके हैं।शुक्रवार को नगर पालिका हापुड के अधीशासी अधीक्षक से सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने दो नागरिको के साथ एक ज्ञापन उन्हे सौपकर मांग की गई कि प्लाट स्वामी को नोटिस भिजवाकर प्लाट की बाउंड्रीवाल कराई जाए। जिलाधिकारी हापुड 17 जौलाई को अधीशासी अधीक्षक को 5 दिन मे प्रकरण पर कार्यवाई करने को लिख चुके हैं एक माह से अधिक बीतने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नगर पालिका ने नही की है जिसकारण नागरिको मे घोर रोष है तथा पुन: जिलाधिकारी से मिलने की बात कर रहे हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























