बैरंग लौटी एक्साइज टीम,कुछ हाथ नहीं लगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी टीम ने जनपद हापुड की शराब की दुकानों की गहन चैकिंग की फिर कुछ हाथ नही लगा।टीम ने दावा किया है कि शराब कायदे कानून के तहत ठीक ठाक बिक रही है।जबकि जनपद की पुलिस रोजाना अवैध शराब की बिक्री पकड़ रही है।
वीo केo सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा अपराध निरोधक क्षेत्र धौलाना में ढाबो व रेस्टोरेंटों पर जाँच की गई और साथ ही धौलाना देशी/विदेशी/बियर/सिखेडा देशी/खेड़ा देशी/विदेशी/बियर/ शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।रेन्डमली रुप से दुकान में रखे पौवों,वियर केन, बोतलों के क्यू आर कोड की जांच की गई सही भरे पाए गए तथा दौरान निरीक्षण विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि शत प्रतिशत पॉस मशीन से ही बिक्री की जाए।
गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 मय आबकारी स्टाफ द्वारा देशी/ विदेशी/बीयर हापुड़ नंबर दो निकट तिरुपति गार्डन, देशी चमरी, मॉडल शॉप टाटा टेल्को का गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराई गई विक्रेता द्वारा सही मूल्य पर बिक्री करते पाया गया व स्टॉक सत्यापन किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि की कार्यवाही जारी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























