👁 0 views Views
आबकारी ने पकड़ी कच्ची शराब
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी दल ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बर की है। आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र3 गढ़मुक्तेश्वर द्वारा गढ़मुक्तेश्वर थानांतर्गत संदिग्ध गांवों नया गांव,इनायतपुर, रेत की मड़ैया में दबिश दी गई व चेकिंग की गयी।नए गांव के घेर से चलती भट्टी को ध्वस्त कर 50ली की एक केन में अवैध रूप से निर्मित 30ली कच्ची शराब बरामद की,साथ ही ड्रम एवं विभिन्न गड्ढों में संचित 600किग्रा लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया।आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्री व तस्करी तथा परिवहन के विरुद्ध अभियान व कार्यवाही अनवरत जारी है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748





























